भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर ( राजस्थान ), NIT;

शहर तथा आसपास की सभी मंडियों व कस्बों में कपड़े की दुकानें रविवार को भी पूर्णतया बंद रहीं। जीएसटी संघर्ष समिति की एक बैठक मेमन मार्केट में आयोजित हुई जिसमें शहर के विभिन्न मार्केट के कपड़ा व्यापारी शामिल हुए। इस मिटिंग में आंदोलन की भावी रणनीति पर व्यापारियो ने विचार विमर्श किया।
मिटिंग में घनश्याम लखाणी, विजय कोचर, संजीव अरोड़ा, शांतिलाल बांठिया, सत्यनारायण डागा, हरीश नाहटा, जाकिर हुसैन, मोहम्मद रसीद भाटी, ने अपने विचार रखे। सभी कपड़ा व्यापारियों का बंद में पूरा सहयोग मिल रहा है, इसलिए समिति का एक शिष्ट मंडल संयोजक सत्यनारायण डागा के नेतृत्व में शहर के बाहरी क्षेत्र के व्यापारियों से मिला तथा वहां बैठक कर उनका आभार व्यक्त कर हौसला बढ़ाया। संयोजक संजीव अरोड़ा ने बताया कि कल 10 जूलाई 2017 को कपड़ा व्यापारियों की एक वाहन रैली कोटगेट से जससुसर गेट नयाशहर, बंगला नगर, मुक्ताप्रसाद, रामपुरा बस्ती, लालगढ़, तीर्थस्थंभ चौराहा होते हुए कोर्ट परिसर पहुंचेगी, जहां धरना स्थल पर लगे पंडाल में कपड़ा व्यापारी अपना धरना जारी रखेंगे।
