बूथ अध्यक्षों व प्रमुख पदाधिकारियों को मिली विशेष जिम्मेदारी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बूथ अध्यक्षों व प्रमुख पदाधिकारियों को मिली विशेष जिम्मेदारी | New India Times

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जुन्नारदेव की मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में पूर्व विधायक श्री नत्थन शाह कवरेती, जिले से पधारे जिला मंत्री एवं मुख्य वक्ता मनोज नेमा व नगर मंडल के अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने अपने विचार रखे। कार्यसमिति की बैठक के प्रारंभ में भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया. इसके पश्चात देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी सहित अन्य शहीदों के साथ विधानसभा के दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया. इसी क्रम में मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन का स्वागत भाषण पश्चात नत्थन शाह कवरेती ने अपने उद्बोधन में सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए बूथ अध्यक्षों को समय दानी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी दी. छिंदवाड़ा से पधारे मुख्य वक्ता मनोज नेमा ने अपने विचार रखते हुए नमो ऐप के माध्यम से कमल पुष्प के अंतर्गत भाजपा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की जीवनी व उनके विचार नमो ऐप में अपलोड करने व बूथ विस्तारकों के करणीय कार्यों से अवगत कराते हुए सारगर्भित उद्बोधन दिया। इसके पश्चात नवनियुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष नगर मंडल जुन्नारदेव के चूरन यदुवंशी जो कि डोरली निवासी हैं का मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया.

बैठक में जिले के विशेष आमंत्रित सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य, बूथ अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि और महिला नेत्री रीता सेन, भुवनेश्वरी भन्नारे, नीलू कवरेती, ज्योति ग्यासवंशी, लीना चौरसिया, रेखा उईके, नगर मंडल महामंत्री प्रवीण सोनू चौहान, वरिष्ठ विष्णु शर्मा, धारा यदुवंशी, राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, संतोष यदुवंशी, उपाध्यक्ष मन्नू चौकसे, अनिरुद्ध चटर्जी, गोपाल विश्वकर्मा, दीपेश जैन, विशेष चौरसिया, जितेंद्र सूर्यवंशी, सहरीन खान, पार्षद शरद कुरोलिया, रुपेश विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक पूर्व वर्ग गीत युवामोर्चा उपाध्यक्ष अभिषेक पारे व मंच संचालन और बैठक पश्चात आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री मेषलाल चंचल द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article