एक तरफ बकाया भुगतान न होने के विरोध में तो दूसरी तरफ चीनी मिल चलाए जाने के समर्थन में बैठे किसान | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

एक तरफ बकाया भुगतान न होने के विरोध में तो दूसरी तरफ चीनी मिल चलाए जाने के समर्थन में बैठे किसान | New India Times

एक तरफ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किए जाने की मांग को लेकर 03/12/2021 से हड़ताल कर मिल का चक्का जाम करा रखा है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट (अरा0) के जिला अध्यक्ष महादेव प्रसाद वर्मा और आज की किसान सभा अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा निवासी लक्ष्मीपुर के नेतृत्व में सैकडों किसान मिल परिसर में कारखाना प्रमुख गेट के सामने धरने पर बैठकर चीनी मिल चलाए जाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
चीनी मिल अतिशीघ्र चलवाये जाने की मांग करते हुए दिए गए पांच सूत्रीय ज्ञापन में कहा गया है कि बकाया गन्ना भुगतान से किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है, भुगतान अति शीघ्र कराया जाए। 3/12/20 21 से गोला चीनी मिल बंद है जिसके कारण मिल लाइनों में गन्ने से भरी ट्रालियां एवं अन्य वाहनों में भरा एवं खेतों में छिला पड़ा गन्ना सूख रहा है और खेत खाली कर रवि की फसल को बोता है। बंद चीनीँँ मिल के कारण भुगतान से अधिक की आर्थिक क्षति हो रही है जिसकी भरपाई गरीब किसान कैसे कर पाएंगे। ऐच्छिक किसानों की भावना पर बंद चीनी मिल अतिशीघ्र चलवाई जाए ताकि गन्ना किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। इसकी प्रतिलिपि है मुख्यमंत्री गन्ना मंत्री गन्ना आयोग सहित जिला गन्ना अधिकारी को प्रेषित की गई है।
 मिल चलवाये जाने की मांग को लेकर वीरेंद्र कुमार वर्मा बांकेलाल गौतम सुरेश ठाकुर गिरजा शंकर राकेश कुमार माथुर शैलेंद्र शाह विजय गुप्ता कुलबीर सिंह धर्मेंद्र सिंह नरौठा पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित हजारों की संख्या में किसान धरने में शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article