निरीक्षण के दौरान दिखी शिक्षक की घोर लापरवाही, बीआरसी ने की निलंबन की अनुशंसा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

निरीक्षण के दौरान दिखी शिक्षक की घोर लापरवाही, बीआरसी ने की निलंबन की अनुशंसा | New India Times

शासकीय प्राथमिक शाला अमराई ढाना जन शिक्षा केंद्र हनोतिया जनपद शिक्षा केंद्र जुन्नारदेव में पदस्थ शिक्षक रामकुमार चौरे बिना सूचना के शाला से गैरहजिर पाए गए. उक्त नजारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बीआरसी ओ पी जोशी एवं बीएसी हेमंत वर्मा को नजर आया. निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत बर्री कला के सरपंच लखन सिरसाम ने बताया कि उक्त शिक्षक रामकुमार चौरे सप्ताह में 1 दिन आते हैं और पूरे दिनों की हस्ताक्षर एक साथ कर जाते हैं. स्कूल में भी हमेशा 1:00 बजे के बाद ही उपस्थिति दर्ज करते हैं. उक्त शिक्षक के संबंध में शाला प्रभारी ने बताया कि शिक्षक रामकुमार चौर अध्यापन कार्य भी नहीं करते हैं. शिक्षक की इस घोर लापरवाही के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर दिन प्रतिदिन गिरते जा रहा है. वहीं कोरोना कॉल से स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई नहीं होने के कारण अधिकतर बच्चे हिंदी अंग्रेजी गणित में अत्यधिक कमजोर है. उसके बाद भी शिक्षकों द्वारा घोर लापरवाही करते हुए अध्यापन कार्य नहीं किया जाना विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का अपराध है. जिस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग ग्राम वासियों ने की है.

क्या कहते हैं बीआरसी शासकीय स्कूलों में पढ़ाई का स्तर की गुणवत्ता जांच हेतु निरीक्षण लगातार किए जा रहे हैं इसी दौरान प्राथमिक शाला अमरा ढाना हनोतिया जन शिक्षा केंद्र के शिक्षक की लापरवाही देखी गई जिसका प्रतिवेदन बनाकर उच्च अधिकारियों को निलंबन की अनुशंसा के लिए प्रेषित किया जा रहा है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article