उज्जैन की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री नूरी ख़ान के त्यागपत्र की धमकी से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लगा झटका, कमलनाथ के समझाने पर लिया इस्तीफा वापस | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

उज्जैन की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री नूरी ख़ान के त्यागपत्र की धमकी से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लगा झटका, कमलनाथ के समझाने पर लिया इस्तीफा वापस | New India Times

उज्जैन की वरिष्ठ एवं कद्दावर कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने कांग्रेस पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता सहित अपने सभी पदों से त्यागपत्र देने की घोषणा कर कांग्रेस पार्टी में भूचाल ला दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से कई गंभीर आरोपों के साथ नूरी खान ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को संबोधित अपने पत्र में उन्होंने बहुत विस्तार से सारी बातें लिखकर इसकी प्रतिलिपि केंद्रीय पदाधिकारियों सहित कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को प्रेषित की। इस भूचाल के दरमियान नूरी खान ने बताया कि उनके द्वारा पार्टी के सभी पदों के इस्तीफ़े के विषय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ से उनकी चर्चा हुई और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नूरी खान का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने उज्जैन की सक्रिय कांग्रेस नेत्री नूरी खान को सकारात्मक बातचीत हेतु आमंत्रित किया गया है। नूरी खान ने बताया कि मेरी समस्त आशंकाओं को दूर कर पार्टी अध्यक्ष द्वारा अपना इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया गया है और मुझे यह विश्वास भी दिलाया गया है कि पार्टी अन्याय नहीं होने देगी अत: धैर्य रखें। पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात कर मैं नतीजे पर पहुंचूंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.