साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा टेंपो संचालक व चालकों को ₹6000 में बीमा उपलब्ध करवाया जा रहा है, आज उसी के अंतर्गत 20 टेंपो चालकों व संचालकों को मुहिम में शामिल करक 20 टेंपो का बीमा कराया गया. इस कोरोना काल के समय में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति यातायात नियमों के जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने के साथ बीमा में एक चौथाई पैसा अपनी तरफ से टेंपो वालों को देते हुए टेंपो का बीमा करवाया जा रहा है जिससे दुर्घटना के समय टेंपो चालक व संचालकों को किसी भी विषम परिस्थिति से बचाया जा सके.
ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा की जिंदगी अनमोल है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है. इसी के अंतर्गत हमारी समिति टेंपो का बीमा ₹6000 में उपलब्ध करवा रही है जिससे आने वाले समय में टैंपू संचालकों व चालकों को बचाया जा सके और सभी लोगों को यातायात नियमों के प्रति पालन करते हुए जागरूक होने का भी पाठ पढ़ आएगा.
