फसल बीमा रथ को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

फसल बीमा रथ को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना | New India Times

फसल बीमा के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट परिसर में फीता काट कर फसल बीमा रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनपद में संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार व योजना के सम्बन्ध में कृषकों की जिज्ञासाओं का समाधान करने एवं योजना में कृषकों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से फसल बीमा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिस हेतु फसल बीमा रथ जनपद के समस्त विकास खड़ो के ग्रामों तथा न्याय पंचायतों में 20 दिसम्बर, 2021 तक भ्रमण कर फसल बीमा के सम्बन्ध में कृषकों की शंकाओं को लोकगीत एवं योजना से सम्बन्धित फिल्म आदि के प्रर्दशन से दूर करने का कार्य किया करेगा। कृषकों की सुविधा के दृष्टिगत फसल बीमा रथ के साथ बीमा कम्पनी प्रतिनिधि तथा कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिक अधिकारी भी उपस्थित रहेगें।
इरा अवसर उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी (गोमती) उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी (सदर) एवं बीमा कम्पनी प्रतिनिधि आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.