आपकी योग्यता पर मुहर लगाता है आरपीएल प्रमाण पत्र: जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आपकी योग्यता पर मुहर लगाता है आरपीएल प्रमाण पत्र: जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया | New India Times

मोमिन जमातखाना अंसार नगर खंडवा रोड बुरहानपुर के कैंपस में आयोजित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत संचालित वारपर आरपीएल ट्रेनिंग प्रोग्राम के शुभारंभ अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत बुरहानपुर के सीईओ रोहित सिसोनिया ने कहा कि आरपीएल प्रमाण पत्र हमारे अनुभव व कार्यकुशलता को प्रमाणित करता है।शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का हमें लाभ उठाना चाहिए। वही भोपाल एमपी एसएसडीएमजीवी से पधारे एसके निगम ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा हर तबके के व्यक्ति के लिए योजनाएं संचालित है बस लोगों को लाभ उठाते आना चाहिए। वही इस अवसर पर रविंद्र पी मौरे डीडीएम नाबार्ड ने कहा कि पावर लूम एवं हैंडलूम सेक्टर में अब नाबार्ड भी समूह के रूप में सहयोग करेगा। मोमिन जमात बुरहानपुर के संरक्षक आरिफ अंसारी अलीग ने कहा कि चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकारे वह हर तबके के लिए योजनाएं संचालित कर रही है अपनी योग्यता अनुसार व्यक्ति आगे आए और योजनाओं का लाभ उठाए। इस अवसर पर टेक्सटाइल स्किल काउंसिल दिल्ली अनुज कुमार ने एनएसडीसी, सेक्टर स्किल काउंसिल , स्किल इंडिया एवं पीएमकेवीवाई के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आईटीआई बुरहानपुर के प्राचार्य पीएल पुवारे द्वारा शासकीय योजनाओं की जानकारीयो को साझा किया वही इस अवसर पर ऋषि कुल आश्रम से डॉ. शिवपूजन अवस्थी, आरिफ अंसारी अलमारी वाला, पत्रकार इकबाल अंसारी, मोमिन जमात से मोहम्मद फारुक अंसारी, शेख जाकिर अंसारी, सहित आशुतोष पटैरिया स्वामी प्रसाद सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि गणों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा स्वागत भाषण श्री अवस्थी ने देकर कार्यक्रम की रूपरेखा और शासन की योजनाओं में मिलने वाले लाभ पर विस्तार से रोशनी डाली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.