मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की ज़िला ईकाई बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री अता उल्ला ख़ान ने बताया कि ज़िला पेंशनर्स एसोसिएशन की सामान्य सभा आज सम्पन्न हुई, जिस में पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। उक्त सामान्य सभा में 17 दिसम्बर 2021 को पेंशनर्स डे पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा समस्त पेंशनर्स की सहमति से आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही साथ आगामी 7 दिसम्बर को पेंशनर्स की मांगों को लेकर एक ज्ञापन कलेक्टर महोदय को देने पर भी चर्चा हुई। आज की इस मीटिंग में जिला अध्यक्ष श्री अता उल्ला खान, सचिव श्री उमेश तिवारी, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश मराठे, कोषाध्यक्ष श्री रामदास सगरे एवम सभी सदसयगण उपस्थित रहे।

