देवरी में किसानों के सतत संघर्ष की जीत का जश्न: तीनों कृषि कानूनों की वापसी के प्रधानमंत्री के ऐलान पर देवरी में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी में किसानों के सतत संघर्ष की जीत का जश्न: तीनों कृषि कानूनों की वापसी के प्रधानमंत्री के ऐलान पर देवरी में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न | New India Times

प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के दबाव में आकर कृषि कानून को वापिस लेने का ऐलान किया गया है जिसके कारण समस्त देश के किसान आज खुश हैं व किसानों की जीत को सत्य की जीत बताया जा रहा है. जिसकी खुशी में देवरी में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव के मार्गदर्शन में कांग्रेस कमेटी देवरी व युवा कांग्रेस तथा एनएसयू द्वारा शाम सात बजे नगर पालिका तिराहा पर पहुंच किसानों की जीत पर व काले कृषि कानून वापिस होने पर खुशियां मनाकर आतिशबाजी कर लोगों को मिठाई बांटी.

देवरी में किसानों के सतत संघर्ष की जीत का जश्न: तीनों कृषि कानूनों की वापसी के प्रधानमंत्री के ऐलान पर देवरी में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न | New India Times

इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विजय गुरु ने कहा कि किसान भाईयों के संघर्ष की जीत का जश्न है। इस अवसर पर स्थानीय नगर पालिका चौराहे पर आतिशवाजी कर जश्न मनाया एवं किसानों व कांग्रेस परिवार के सदस्यों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। किसान विरोधी काले कानून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लागू किये गये तीन काले कृषि कानूनों को किसानों के दबाव में आखिर आकर काले कानून वापिस लेना पड़ा. भाजपा सरकार किसान विरोधी है, आज सरकार को किसानों के सामने झुकना पड़ा व काले तीनों कृषि कानून को वापिस लिया, यह दिन आज किसानों की सत्य की जीत का दिन है क्योंकि करीब 700 किसानों के बलिदान पर सरकार झुकी है, इन सभी बलिदान देने वाले किसान भाईयों को करीब 20-20 लाख मुवाअजा देना चाहिये.

इस दौरान गौरव पाण्डेय, सौरव नामदेव, मोहन नामदेव, अंचल सोनी, गजेन्द्र गुरु, रोहित स्थापक, राजा लोधी, अंशुल शुक्ला, नीरज कोष्ठी, रूपेश कुर्मी आदि वड़ी संख्या में कांग्रेस के लोग उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article