एक पद एक व्यक्ति के सिद्धांत के तहत राजस्थान के चिकित्सा, राजस्व व शिक्षा मंत्री ने दिया त्याग पत्र | New India Times

अशफाक़ कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

एक पद एक व्यक्ति के सिद्धांत के तहत राजस्थान के चिकित्सा, राजस्व व शिक्षा मंत्री ने दिया त्याग पत्र | New India Times
गोविंद डोटासरा

राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चोधरी को पंजाब का संगठन प्रभारी बनाये जाने पर उनके द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर एक पद एक व्यक्ति के सिद्धांत के तहत मंत्री पद से त्यागपत्र देने की पेशकश करने पर उनके उक्त दाव लगाने पर उनके अलावा अन्य दो मंत्री चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा व शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा को भी बुझे मन से त्याग पत्र देना पड़ा है।

एक पद एक व्यक्ति के सिद्धांत के तहत राजस्थान के चिकित्सा, राजस्व व शिक्षा मंत्री ने दिया त्याग पत्र | New India Times
रघु शर्मा

त्याग पत्र देने वाले शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा के पास वर्तमान में मंत्री पद के अलावा पीसीसी चीफ का पद भी था। वो अब संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। इसके अलावा रघु शर्मा के पास चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के पद के साथ गुजरात के संगठन का प्रभावी पद भी था। वो अब गुजरात के संगठन प्रभारी बने रहेंगे। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी मात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने पंजाब संगठन प्रभारी बनते ही मंत्री पद से त्याग पत्र देने की पेशकश की। उनकी इस पेशकश के जाल में उनके साथ डोटासरा व रघु भी आज लपेटे में आ गये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article