जनजागृति आंदोलन के तहत शिवसेना महाराष्ट्र के सभी जिला बैंकों के सामने ढोल बजाएगी, कर्ज माफी का लाभ किसानों को तुरंत मिलने के लिए शिवसेना करेगी आंदोलन | New India Times

Edited by Maqsood Ali; मुंबई, NIT; ​जनजागृति आंदोलन के तहत शिवसेना महाराष्ट्र के सभी जिला बैंकों के सामने ढोल बजाएगी, कर्ज माफी का लाभ किसानों को तुरंत मिलने के लिए शिवसेना करेगी आंदोलन | New India Timesकर्ज माफी को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर शिवसेना सोमवार से जनजागृति आंदोलन छेड़ने जा रही है। कर्ज माफी का लाभ किसानों को तुरंत मिलने के लिए शिवसेना राज्य के सभी जिला बैंकों के सामने सोमवार को 11 बजे ढ़ोल बजाएगी।

जारी बयान के अनुसार जिस तरह कर्ज की वसूली के लिए बैंक अधिकारी किसानों के घर जाते हैं उसी तरह शिवसैनिक तुरंत कर्जमुक्ति के लिए बैंकों के सामने ढ़ोल बजाएंगे। सत्ता में शामिल होने के बावजूद शिवसेना ने अभी तक कर्ज माफी पर सरकार का विरोध छोड़ा नहीं है। सड़क पर उतर कर आंदोलन करके शिवसेना ने एक बार फिर बीजेपी को किसानों के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की है। बुआई के लिए सरकार की घोषित 10 हजार रूपए की एडवांस राशि भी अब तक बैंकों ने किसानों को नहीं दी है। किसानों की मदद के लिए शिवसैनिक राज्य के सभी जिला बैंकों के सामने स्टॉल लगाएंगे, जहां किसानों को कर्ज माफी के बाद लोन माफी का लाभ लेने में मदद करेंगे। शिवसेना की बैंकों से मांग है कि वे अपने नोटिस बोर्ड पर कर्ज माफी के लाभांवित किसानों की लिस्ट लगाएं और उन्हें तत्काल पैसे दे कर कर्जमुक्त करें। ​जनजागृति आंदोलन के तहत शिवसेना महाराष्ट्र के सभी जिला बैंकों के सामने ढोल बजाएगी, कर्ज माफी का लाभ किसानों को तुरंत मिलने के लिए शिवसेना करेगी आंदोलन | New India Timesगुरूवार को शिवसेना भवन में पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें कर्ज माफी का लाभ किसानों को कैसे मिले इस पर चर्चा की गयी। उद्धव ने निर्देश दिया कि शिवसैनिकों को किसानों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। बैंक किसानों को कर्ज माफी का लाभ जल्द दें इसके लिए जिला बैंकों के सामने ढ़ोल बजाएं। गौरतलब है कि सरकार ने किसानों को 34 हजार करोड़ रूपए की कर्ज माफी की घोषणा की है। इसके बावजूद किसानों को बुआई के लिए अब तक बैंकों से पैसे नहीं मिले हैं। सरकार का दवा है कि इससे 89 लाख किसानों को लाभ होगा, जबकि 40 लाख किसान पूरी तरह से कर्ज मुक्त हो जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article