राणापुर में जनजाति गौरव दिवस पर निकला भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

राणापुर में जनजाति गौरव दिवस पर निकला भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत | New India Times

राणापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में सोमवार को मनाई गई। गुजरी मैदान से भव्य शोभा यात्रा शुरू हुई। शोभा यात्रा में ढोल मांदल एवं डीजे की झंकार पर जनजाति वेशभूषा में निकले समाज के युवक, युवतियां अपना पारम्परिक लोक नृत्य करते नाचते झूमते भगवान बिरसा मुंडा के जयकारे लगाते चल रहे थे। समाजजन धनुष-बाण धारी लिए चल रहे थे।‌

युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए थे। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कन्या शाला चौराहे पर यात्रा का नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता अजनार द्वारा फूलों से स्वागत किया। आयोजन जनजाति विकास मंच राणापुर ने किया।

शोभा यात्रा में सबसे आगे भगवान बिरसा मुंडा कि विशाल तस्वीर लगा रथ चल रहा था। गुजरी मैदान से शुरू हुई शौभायात्रा झाबुआ नाका, कन्या शाला चौराहे, पुलिस थाना चौराहा, सुभाष मार्ग, लक्ष्मीबाई मार्ग, शिवाजी चौक, एकता गली, सरदार मार्ग, एमजी मार्ग होते हुए बस स्टैंड पहुंचकर जहां सभा का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम भगवान बिरसा मुंडा चित्र पर माल्यापर्ण एवं दिप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वागत भाषण सुनिता गोविन्द अजनार ने दिया। सभा में मुख्य वक्ता संघ से राजेश डाबर एवं विश्व हिंदू परिषद से प्रेम सिंह आजाद, संत समाज से खूम सिंह जी महाराज के सुपुत्र कमल महाराज ने भगवान बिरसा मुण्डा जी के जीवन के बारे विस्तार से बताया एवं जनजाति समाज को एक जुट होकर देश विरोधी ताकतों से लड़ने एवं गाँव में जनजाति समाज को धर्मान्तरित होने से रोकने के लिए पूरी ताकत से लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया की अनुसूचित क्षेत्र में सविंधान के अनुसार धर्मातंरण करना गेर कानूनी है, ग्रामीण क्षेत्रों में यह संदेश पहुँचाने की अपील की। मंच पर सुनीता अजनार, गोविंद अजनार, भंवर सिंह बिलवाल, शैलेंद्र सोलंकी, थावर सिंह भूरिया, चैनसिंह वसुनिया, शंकर डामोर, खेम सिंह जमरा जनजाति विकास मंच के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संजय सोलंकी , कमलेश हटीला, इंदर सिंह सिंगाड़, मांगू सिंह वसुनिया, मान सिंह हटीला, संजय सिंह राज, कैलाश डामोर एवं जनजाति विकास मंच राणापुर के सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन गोविन्द अजनार ने किया एवं आभार भवरसिंग बीलवाल ने माना।

जगह जगह हुआ स्वागत

शोभा यात्रा का पुराना हॉस्पिटल पर नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता गोविंद अजनार की टीम ने स्वागत किया. आजाद मार्ग में लाला गाहरी थाने के सामने गाहरी समाज, सुभाष चौपाटी पर संचित कटारिया, सौरभ पोरवाल, बोहरा गली में दिनेश राठौड़ एवं राधा कृष्ण राठौड़ की टीम ने, शिवाजी चौक पर कीर्तिश राठौर एवं निखिल पंड्या टीम ने, आजाद चोक पर राजेंद्र उपाध्याय एवं उनकी टीम ने, पुराना बस स्टैंड पर चिंतन माली की टीम ने, बस स्टेण्ड पर संदेश सेठिया, वैभव अग्रवाल, हितेश जैन, लक्ष्मीकांत सोनी टीम ने भव्य स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.