कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, 46 घंटे से ज्यादा समय बाद भी पुलिस के हाथ खाली, लापता शिव कसौधन नहीं लगा कोई सुराग | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, 46 घंटे से ज्यादा समय बाद भी पुलिस के हाथ खाली, लापता शिव कसौधन नहीं लगा कोई सुराग | New India Times

मां से बता कर घर से दोस्तों के साथ होटल में खाने गए शिव कसौधन 46 घंटे बीतने के बाद भी घर वापस नहीं लौटा. व्यापारियों ने जिले की पुलिस और कानून व्यवस्था को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। परिजनों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि हम अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करें।
मामला बताते चलें कि अकबरपुर शहर के कस्बा शहजादपुर लोहा मंडी निवासी संतराम पुत्र स्वर्गीय हरीराम कसौधन ने अपने लापता पुत्र की खोजबीन के लिए अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। संतराम कसौधन ने बताया कि 11 नवंबर 2021 की रात अपने दोस्तों के साथ पुत्र शिव होटल में खाना खाने के लिए घर से बता कर 10:30 बजे के करीब निकला था। दोस्तों में यश जायसवाल, निलेश वर्मा, अर्पित उर्फ लकी के साथ साई प्लाजा रेलवे स्टेशन होटल पर गया हुआ था। काफी रात बीतने के बाद घर वालों ने जब फोन लगाने की कोशिश की तो फोन स्विच ऑफ आ रहा था। परिजनों ने सोचा कि किसी दोस्त के यहां रुक गया होगा फिर सुबह होते ही खोजबीन शुरू हुई तो दोस्तों ने साफ तौर पर पल्ला झाड़ दिया कि मुझे नहीं पता। जिसके बाद अकबरपुर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर पिता ने अपने पुत्र की खोजबीन की तहरीर दी। पुलिस द्वारा 46 घंटे से खोजबीन की जा रही है मगर अब तक कोई सुराग नहीं लगा । 12 नवंबर 2021 को शिकायत के अनुसार अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया गया जहां पर कड़ी पूछताछ चल रही है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी कि कहीं पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था और उसी रात मारपीट भी हुई थी। जो आखरी लोकेशन मीरानपुर रोड कसाई टोला में बताई जा रही है। परिजनों ने सैकड़ों दोस्तों से लेकर नातेदार और रिश्तेदारों के यहां भी फोन लगाकर अपने बेटे की जानकारी ली तो वहां की कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत के अनुसार खोजबीन लगातार जारी है, चार लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ चल रही है। दूसरी तरफ शिव कसौधन के ना मिलने से व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है जिसको लेकर बाजार सड़क जाम करने की स्थिति हो गई थी। मगर पुलिस ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के लिए आश्वासन दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.