मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पति की शराब पीकर झगडा व मारपीट से परेशान पत्नी के आवेदन पर पति को बुलाकर आपस में बात कराने के साथ ही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस के सिंह द्वारा पति को पत्नी के साथ सद्व्यवहार करने तथा आइंदा झगडा न करने की चेतावनी देने पर दोनों के बीच अंततः समझौता हो गया.
परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा आहुति शर्मा सहित रश्मि राय व अभिलाषा वर्मा ने उक्त प्रकरण सहित पेश किए गए छह प्रकरणों की सुनवाई करते हुए चार प्रकरणों में पर्याप्त समझाइश देने के बाद भी समझौते कि कोई संभावना प्रतीत न होने से पक्षकारों को न्यायालय की शरण लेने की सलाह के साथ प्रकरण नस्ती बद्ध किए जबकि एक प्रकरण में पति के द्वारा आमला परामर्श केंद्र में प्रकरण चलाए जाने के निवेदन पर पति को आमला जाने की सलाह के साथ प्रकरण नस्तीबद्ध कर दिया.
