कामगार यूनियन के अध्यक्ष ने नवनियुक्त महाप्रबंधक श्री जगदाले का किया स्वागत | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

कामगार यूनियन के अध्यक्ष ने नवनियुक्त महाप्रबंधक श्री जगदाले का किया स्वागत | New India Times

भुसावल तालुका के वरणगांव आयुध निर्माण फैक्ट्री में पी.बी जगदाले को नया महाप्रबंधक नियुक्त किए जाने पर शुक्रवार को कामगार यूनियन के अध्यक्ष विशाल बालाशंकर द्वारा यूनियन की ओर से स्वागत किया गया. इस अवसर पर नए महाप्रबंधक ने कामगार युनियन के अध्यक्ष विशाल बालाशंकर को आश्वाशन जताया की भविष्य में फैक्ट्री से जुड़ी सभी समस्या का समाधान करेगे और सभी वर्कर्स और फैक्ट्री यूनियंस को साथ लेकर काम करेंगे. बता दें की पूर्व महाप्रबंधक एस. के राउत की आमुयनीशन्स इंडिया बोर्ड के डायरेक्टर पद पर निदेशक के रूप में नियुक्ति के कारण महाप्रबंधक का पद रिक्त हो गया था. जिसको हाल ही में पी. बी जगदाले को नए महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त किए जाने सभी कर्मचारी खुश हैं. नए महाप्रबंधक पी.बी. जगदाले के सभी ट्रेड यूनियनों के वर्कर्स के साथ अच्छे संबंध हैं और चूंकि उनके पास इससे पहले वरणगांव कारखाने में कई वर्षों का कार्य करने का अनुभव पास में है, इसलिए कहा जा रहा है कि वे इस जिम्मेदारी को आसानी से संभालने में सक्षम हैं. विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है. कामगार यूनियन के अध्यक्ष विशाल बालाशंकर ने भी उनके ऑफिस में जाकर नए पद पर नियुक्ति के लिए उनको बधाई दी और गुलदस्ता पेश किया साथ ही हर तरह से सहयोग देने की बात कही है. पी. बी जगदाले की महाप्रबंधक पद पर चुने जाने पर सभी और से उनको बधाई के संदेश प्राप्त हो रहे हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.