एसओजी सदर बाजार पुलिस ने 11 जुआरियों को किया गिरफ्तार, दो लाख से अधिक रुपए व 11 मोबाइल बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसओजी सदर बाजार पुलिस ने 11 जुआरियों को किया गिरफ्तार, दो लाख से अधिक रुपए व 11 मोबाइल बरामद | New India Times

दिवाली का त्यौहार निकट आ रहा है जिसके चलते गली मोहल्लों में जुए का फड़ लगना शुरू हो गया है, जुआरियों के सक्रिय होते ही जनपद पुलिस भी एक्टिव नजर आ रही है. एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर जनपद की पुलिस सक्रियता से अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रही है.

रोहित कुमार एसओजी प्रभारी व परमीत कुमार चौकी प्रभारी उस्मान बाग थाना सदर बाजार रामपाल सिंह, अमरजीत सिंह, उदयवीर सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार, प्रभात चौधरी, हैदर अली, दिव्यांश चौधरी एसओजी टीम एवं सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहल्ला बाडूजई प्रथम में इमरान के मकान से इमरान नि0 मोहल्ला बाडूजई प्रथम, अनूप सिंह नि0 बाडूजई प्रथम, रामपाल नि0 मोहल्ला गौरपुरा, उवैद नि0 मोहल्ला तारीन बहादुरगंज, शिबू नि0 मो0 बाडूजई प्रथम, रमीज नि0 मो0 बिजलीपुरा,अब्दुल रहीम बाडूजई प्रथम, सचिन गुप्ता मोहल्ला कच्चा कटरा, अजहर नि0 मोहल्ला बिजलीपुरा, शोएब नि0 मोहल्ला खलील गरबी सहित 11 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर उनके पास से 224120 रुपए, 11 मोबाइल बरामद किए गए.

संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि सदर बाजार पुलिस एसओजी टीम द्वारा बाडूजई प्रथम में इमरान के घर पर छापामार कार्रवाई की जिसमें 11 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है जिनके पास से 224120 रुपए 11 मोबाइल बरामद किए गए हैं. सदर थाने में विधिवत कार्रवाई की जा रही है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.