लवकुश सेना ने पत्रकार वार्ता में शिवराज सरकार को दी चेतावनी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

लवकुश सेना ने पत्रकार वार्ता में शिवराज सरकार को दी चेतावनी | New India Times

मध्य प्रदेश में कुशवाहा समाज पर निरंतर हो रहे अत्याचार के विरोध में लवकुश सेना द्वारा इंडियन काफी हाउस न्यू मार्केट भोपाल में एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर शिवराज सरकार को चेतावनी दी गई है कि मध्यप्रदेश में कुशवाहा समाज पर हो रहे अत्याचार बंद नहीं हुए तो कुशवाहा समाज द्वारा निरंतर दिए जा रहे वोट पर लगाम लगा कर 2023 में भाजपा की सरकार नहीं बनने देगी।

लवकुश सेना ने पत्रकार वार्ता में शिवराज सरकार को दी चेतावनी | New India Times

इस वार्ता में इंजी. योगेश सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष लवकुश सेना द्वारा अवगत कराया गया कि पीड़ित पिता का पत्र प्राप्त हुआ की ऐसी गंभीर घटना घटित हुई है जिस पर उनके द्वारा फरियादी के शपथ पत्र दिनांक 25/08/21 को आधार मानते हुए लवकुश सेना पत्र क्र. YSK / 07 / 09- दिनांक 03/09/21 मा. मुख्यमंत्री महोदय द्वारा श्रीमान कलेक्टर महोदय भोपाल एवं लवकुश सेना पत्र क्र . YSK / 02 / 10 दिनांक 03/10/21 मा. मुख्यमंत्री महोदय को द्वारा श्रीमान कलेक्टर महोदय विदिशा, बार बार उचित कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा गया परंतु अब तक कोई वैधानिक कारवाही हेतु विधि अनुसार कदम नहीं उठाए गए न ही प्रकरण की उच्च स्तरीय न्याययिक जांच हेतु एस.आई.टी. का गठन किया गया जिससे नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाया जा सके। इस कारण समाज में भारी रोष है जिसका परिणाम उप चुनाव में शिवराज सरकार भाजपा को भुगतना होगा। वहीं मध्यप्रदेश में कुशवाहा समाज पर हो रहे विभिन्न जिलों में आए दिन संगठित अपराध, साज़िश व अत्याचार बंद नहीं हुए और प्रशासन द्वारा हुई घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो लवकुश सेना सुनिश्चित करती है की कुशवाहा समाज द्वारा निरंतर दिए जा रहे वोट पर लगाम लगा कर 2023 में भाजपा की सरकार नहीं बनने देगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.