मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, खंडवा/बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खंडवा लोक सभा उपचुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी ठाकुर राज नारायण सिंह पुरनी को विजयश्री दिलाने के लिए बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने नगर के विभिन्न वार्डों में क्षेत्र के ग्राम बरोदा गवाना, नागौर खेड़ा, इच्छापुर, वारोली भोटा में तूफानी जनसंपर्क करके कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर राज नारायण सिंह पुरनी को विजय बनाने की अपील जनता से की है। इसी प्रकार बुरहानपुर विधायक के भतीजे विश्वजीत सिंह ठाकुर ने बुरहानपुर के वार्ड में जाकर कांग्रेस विधायक को प्रत्याशी को जिताने की अपील की। ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया की एक और भतीजे और यूथ आईकॉन ठाकुर हर्षित सिंह ठाकुर भी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर जनसंपर्क कर रहे हैं साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्यक्रम में शरीक हो रहे हैं। हर्षित सिंह ठाकुर ने आज रात्रि में उतावली एवं डोम डोम क्षेत्र में जन संपर्क करके कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर राज नारायण सिंह को अपना वोट देने की अपील की है। इसके अतिरिक्त युवा नेता हर्षित ठाकुर नगर के विभिन्न व्यापारियों की मीटिंग लेकर भी कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील की है।
