नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह आया साइबर क्राइम पुलिस के शिकंजे में | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह आया साइबर क्राइम पुलिस के शिकंजे में | New India Times

शाईन डाॅट काॅम कंपनी के नाम से बैरोजगारों को नौकरी व प्लेसमेंट जाॅब दिलाने के नाम पर आनलाइन ठगी करने वाले गिरोह को भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ बैरोजगारों व जरूरतमंद लोगों को बडी कम्पनी में अच्छा प्लेसमेन्ट दिलाने का दावा कर विश्वास मे लेकर फर्जी बैंक खातों में मोटी रकम जमा कराई जाती थी। इस काम के लिये गिरोह के सभी सदस्य फर्जी मोबाईल नंबरो का इस्तेमाल करते थे।
साइबर क्राइम भोपाल में रजत शर्मा पुत्र श्री ओमप्रकाश शर्मा निवासी सोम्यापार्कलेन्ड खजूरीकला, अवधपुरी भोपाल के द्वारा एक लिखित शिकायती आवेदन दिया गया, जिसमें फरियादी ने बताया कि मेरे द्वारा नौकरी के लिये कुछ वेबसाइट पर आॅनलाईन रिज्यूम दिया गया था। कुछ समय बाद एक अज्ञात फोन आया और बताया गया कि आपके द्वारा नौकरी के लिये आॅनलाईन वेबसाईट पर जाॅब के लिये रजिस्ट्रेशन किया गया है। नौकरी देने के नाम पर फरियादी के दो टेलिफोन इन्टरव्यू भी लिये गये और फरियादी को विप्रो कम्पनी में टेक्निकल स्पोर्ट में नौकरी दिलाने की बात कही गई, जिसके लिए फरियादी को विश्वास में लेकर विभिन्न प्रकार प्रकार के चार्ज के नाम पर व रजिस्ट्रेशन, तुरन्त सीट बुक कराने, एवं प्रशिक्षण के नाम पर कुल 32,500/- रूपये जमा करवा लिये गये। फरियादी के द्वारा कम्पनी वालों से सम्पर्क न होने पर फरियादी को पता चला कि उसको अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ठग लिया गया है।  जिसकी शिकायत भोपाल साइबर क्राइम पुलिस में की गई।

सायबर क्राइम भोपाल द्वारा उक्त शिकायती आवेदन पत्र पर अपराध क्रमांक 39/17 का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। जांच में प्राप्त जानकारी एवं विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त सूचना के आधार पर साइबर पुलिस को यह पता चला कि फरियादी के साथ नौकरी के नाम पर हुई धोकाधडी नोएडा क्षेत्र दिल्ली से हुई है। साइबर क्राइम पुलिस टीम नोएडा क्षेत्र दिल्ली गई और बडी मशक्कत के बाद आनलाइन ठगों को दबोचने में कामयाबी हासिल की। इस गिरोह के लोग लड़कियों के जरिए फोन करवा कर बेरोजगारों को निशाना बनाते थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.