जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर राहत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मरीजों को किया गया फल वितरण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर राहत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मरीजों को किया गया फल वितरण | New India Times

जश्ने ईद मिलादुन्नबी/बारहवफात के मौके पर राहत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सरकारी अस्पताल स्वतंत्रता सेनानी मंगल सिंह में जाकर सभी वार्डों में मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ की गई। इस मौके पर युवा समाजसेवी आशिफ उस्मानी ने कहा कि आज का दिन हमारे आलमे इस्लाम के लिए बहुत बड़ा दिन है. 12 रबीउल अब्बल को हमारे नबी हज़रत मोहम्मद (सल.) का जन्मदिन है जो हमारे ही नहीं बल्कि सारी कायनात के नबी बनकर आए, जिन्होंने हमेशा इंसानियत का पैग़ाम दिया और हमेशा मोहब्बत को बढ़ावा दिया. हर साल की तरह इस बार भी अस्पताल में फाल वितरण कर इंसानियत का पैग़ाम दिया गया। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी समरवीर सिंह, युवा समाजसेवी आशिफ उस्मानी, राजा खान, शहीद उस्मानी, इमरान खान, आमिर उस्मानी, इमरान उस्मानी, अब्दुल खान, आरिफ़ उस्मानी, बंटी, राहुल, फारूक, बॉबी, मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.