जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न | New India Times

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता उपस्थित थे।
शांति समिति की बैठक में आने वाले त्यौहार जिसमें दशहरा, दीपावली, ईद मिलादुन्नबी आदि त्यौहारों को शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाए जाने हेतु जिले के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संस्थाओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा यह बैठक आयोजित थी।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि आगामी त्यौहार आने पर सभी मिलजुल कर भाई चारे के साथ त्यौहार मनाए। प्रशासनिक व्यवस्थाएं इन त्यौहारों पर की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैयार किया गया है। जिले में सभी लोग मिलजुल कर त्यौहार का आनंद लेवें। कुछ अपराधीक प्रवृति के लोग यदि अव्यवस्था फैलाते हैं तो उसके लिए हम आवश्यक कार्यवाही करने के लिए तैयार हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.