अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का जिला स्तरीय आयोजन 11 अक्टूबर को, शैक्षिक उत्सव किशोरी मेला का भी होगा आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का जिला स्तरीय आयोजन 11 अक्टूबर को, शैक्षिक उत्सव किशोरी मेला का भी होगा आयोजन | New India Times

राज्य परियोजना निदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर एवं जिला कलेक्टर राकेश कुमार जयसवाल के निर्देशानुसार जिला स्तर पर 11 अक्टूबर 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रेरणानगर धौलपुर में जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में किया जा रहा है। जिस पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा धौलपुर मुकेश कुमार गर्ग ने बताया ब्लॉक स्तर किशोरी शैक्षिक उत्सव (किशोरी मेला) 2021-22 पर प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्राप्त करने वाली समस्त बालिकाओं के मॉडलों की स्टॉल लगवाई जावेगी जिसमें से श्रेष्ठ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मॉडलों को जिला स्तरीय कमेटी द्वारा चयन पर सम्मानित किया जावेगा एवं बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण डेमों प्रस्तुत किया जावेगा साथ ही सभी बच्चों की प्रस्तुतियां होंगी।
कार्यक्रम अधिकारी के. के. गर्ग द्वारा बताया गया कि बालिकाओं को प्रत्साहित करने हेतु बालिका सशक्तिकरण कार्यशाला मेरी बेटी मेरा सम्मान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ब्लॉक पर आयोजित किशोरी शैक्षिक उत्सव में विजेता बालिकाओं को सम्मानित किये जाने के साथ-साथ आपके ब्लॉक की केजीबीवी, राजकीय विद्यालय, मॉडल स्कूल से मेधावी एवं विशेष उपलब्धि राज्य, जिला, ब्लॉक स्तर पर खेल, सांस्कृतिक प्रतियोगिता अन्य सामाजिक सरोकार्य में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया जाना है। इस हेतु समस्त सीबीईओ साहिबान को अपने-अपने ब्लॉक की किशोरी मेले में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम साथ-साथ 5-5 मेधावी छात्राओं के नाम भी जिले पर भेजने हेतु सूचित किया जा चुका है। कार्यक्रम अधिकारी केके गर्ग ने व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक का आयोजन किया जिसमें अलग अलग जिम्मेदारी देकर अपने दायित्वों के निर्वाह करने के बारे में कहा ताकि सफल आयोजन किया जा सके। इस अवसर पर हॉस्टल वार्डन मरेना गीता सिंह, साधना शर्मा, दुर्गावती राना, आशा गुर्जर, राखी मंगल, प्रियंका शर्मा, मिथलेश, पूनम शर्मा, अरुणा शर्मा, श्रीमती सीता रामा एवं मीना सहित अन्य मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article