सड़क पर जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

सड़क पर जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध | New India Times

बहराइच जिला के फखरपुर ब्लॉक के सराय जगना ग्राम पंचायत वजीरगंज बाजार में नालियों के पानी से हो रहे जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया. ग्रामीण फहद सिद्दीकी, वकील अहमद, बिलाल सिद्दीकी, राकेश सोनी, राजकुमार कौशल, गोपाल कौशल, बबलू कौसल, पप्पू सोनी, माजिद आदि ने आरोप लगाया कि वजीरगंज बाजार से बरदही बाजार स्कूल बैंक को जाने वाला यही एक मुख्य मार्ग है जिस पर बरसों से नालीकरण न होने से लोगों के घरों का गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है और कीचड़ के छीटे आने जाने वाले लोगों पर पड़ता है और आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं. इसी मार्ग से होकर सभी ग्राम वासियों के साथ आम नागरिकों को भी गुजरना पड़ता है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है, नमाज के टाइम मस्जिद को जाते वक्त गंदे छींटे पड़ने से नापाक हो जाते हैं। समाज सेवी फहाद सिद्दीक, राकेश सोनी, वकील ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान व मौजूदा ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई है, मुख्यमंत्री को भी ऑनलाइन कम्लेंट की गई है इसके बावजूद अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. सम्बन्धित प्रशासन से मांग करते हैं कि स्थलीय निरीक्षण कर समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाई जाए।खण्डविकास अधिकारी फखरपुर से जब सम्पर्क किया गया तो फोन नहीं उठा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article