मेघनगर के साईं चौराहे पर गणेश जी की विशाल प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, महाआरती में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी हो रहे शामिल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के साईं चौराहे पर गणेश जी की विशाल प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, महाआरती में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी हो रहे शामिल | New India Times

मेघनगर के साईं चौराहे पर प्रजापति समाज एवं गणेश मित्र मंडल मेघनगर द्वारा भगवान श्री गणेश की विशाल एवं आकर्षक प्रतिमा विराजमान की गई है। यहां प्रतिदिन नगर के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि महाआरती में सम्मिलित होकर आरती का लाभ ले रहे हैं।

मेघनगर के साईं चौराहे पर गणेश जी की विशाल प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, महाआरती में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी हो रहे शामिल | New India Times

इसी क्रम में कृष्ण फास्केम के प्रबंधक अनिल दुबे एवं पड़वाल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. किशोर नायक ने भी महाआरती में शामिल होकर भगवान श्री गणेश की आरती का लाभ लिया।

प्रजापति समाज के अध्यक्ष पवन प्रजापत, उपाध्यक्ष देवु प्रजापत, सचिव प्रियंक प्रजापत, संरक्षक सचिन प्रजापत, समाज के वरिष्ठ शैतान प्रजापत, संजय कुमार प्रजापत, धर्मेंद्र प्रजापत, भारत प्रजापत, राजू प्रजापत, दिलीप प्रजापत, जैकी प्रजापत, दिनेश प्रजापत, महेश प्रजापत, सुनील प्रजापत, मीडिया प्रभारी गोलू प्रजापत एवं समस्त प्रजापति समाज के सदस्यों द्वारा साईं चौराहे पर भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है।

यहां प्रतिदिन रात्रि 9 बजे महाआरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.