आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाईन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाईन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाईन सट्टा करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 शातिर को गिरफ्तार कर लैपटॉप, मोबाइल फोन बरामद।

एस. आनन्द के निर्देश पर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टे का कारोबार करने वालों पर एसओजी पुलिस ने की कार्रवाई आशीष उर्फ सोनू तारों वाला बाग बाडूजई प्रथम थाना सदर बाजार व अंशुल कुमार गिरफ्तार।

रोहित कुमार एसओजी प्रभारी हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह, हेड कांस्टेबल राजाराम पाल सिंह, हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह, अजय कुमार, दिलीप कुमार, प्रभात चौधरी, कुशल पाल सिंह, हैदर अली, कपिल ठाकुर संजय कुमार,अजय कुमार सर्विसलांस सेल टीम ने 8 अक्टूबर की रात को मोहल्ला बाडूजई प्रथम में बाबूराम के मकान पर छापेमारी कर मोबाइल व लैपटॉप के मध्य से आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए 2 लोग आशीष उर्फ सोनू व अंशुल कुमार को किया गिरफ्तार मौके से लैपटॉप मोबाइल डेबिट व क्रेडिट कार्ड आदि बरामद।

पूछताछ में बताया कि आई पी एल क्रिकेट मैच सनराइजर्स हैदराबाद व मुम्बई इंडियंस का मैच चल रहा था जिस पर हम लोग ऑनलाइन तो लैपटॉप बाजार मोबाइल के माध्यम से सट्टा कराते हैं वेबसाइट को ग्राहक को आईडी व पासवर्ड देकर ऑनलाइन किया जाता है सट्टे में जीतने या हारने वाले से रुपए का लेनदेन ऑनलाइन बैंकिंग गूगल पर फोन पर डीएम के माध्यम से खाते में सीधा संबंधित के ट्रांसफर किया जाता है गिरोह का सरगना सरगना प्रेम खटीक नामक व्यक्ति है जो वेबसाइट आईडी तथा पासवर्ड जनपद झांसी से संचालित करता है तथा रुपए का सारा हिसाब किताब भी वहीं से नियंत्रित किया जाता है पूछताछ के दौरान जो तथ्य प्रकाश में आए हैं उस पर कार्रवाई की जा रही है.

एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसओजी टीम द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टे का काम करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से लैपटॉप मोबाइल रजिस्टर आदि बरामद किया गया है इसका सरगना झांसी में है जो झांसी में रहकर ही सारे कारोबार को हैंडल करता है यह सारा कारोबार ऑनलाइन होता है और इसका लेनदेन भी ऑनलाइन ही किया जाता है गिरफ्तार दोनों लोगों पर कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article