गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
सावन में काँवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए थाना किशनी में सभ्रांतजनों की शांति समिति की बैठक हुयी, जिसमें क्षेत्र के कई प्रधान व सर्राफ भी शामिल हुए। बैठक में थाना प्रभारी शशिकांत सिंह ने काँवड़ यात्रा के बारे में जानकारी व सुझाव लिये व सर्राफा व्यापारियों को दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने व महत्वपूर्ण अधिकारियों के मोबाइल नंबर दुकानों पर अंकित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि दुकानों पर कैमरे लगने से किसी घटना के खुलासे में आसानी रहती है व अपराधी के अंदर पहचाने जाने का डर रहता है। इस मौके पर भाजपा जिला महामन्त्री रमाशंकर तिवारी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सुखदेव तोमर, बॉबी पांडे, उमेश शर्मा, जगदीश यादव, ध्रुव शाक्य, सुशील शाक्य, बॉबी भदौरिया, चन्द्रकेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
