अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मप्र राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव,तेजप्रकाश राणे, के नेतृत्व में रेल्वे स्टेशन में अनियमितताओ,भ्रष्टाचार,आम जनता की समस्याओं व नयी रेल चालू करने की मांग को लेकर इंदौर रेल्वे स्टेशन के प्लेट फार्म न 1 पर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु के नाम रेलवे के क्षेत्रीय अधिकारी वि के मकवाना को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेसियों द्वारा रेल समस्या हल करो और रेल मंत्री मुर्दाबाद सुमित्रा महाजन मुर्दाबाद के साथ जनता की समस्या हल करो झूट बोलना बंद करो जैसे नारों से रेलवे स्टेशन गूँज उठा।
राजीव विकास केंद्र द्वारा किया गया प्रदर्शन का ज्ञापन लेने रेलवे के क्षेत्रीय अधिकारी वि के मकवाना जी आये जिन्हें ज्ञापन का वाचन मनीष मोदी ने किया और संचालन तेजप्रकाश राणा ने किया।
रेलवे के विरोध प्रदर्शन में राजीव विकास केंद्र के देवेन्द्रसिंह यादव अनूप शुक्ला मनीष मोदी सन्नी राजपाल शेख शाक़िर गट्टू यादव कमाल वर्मा यतीन्द्र वर्मा विवेक खंडेलवाल गिरीश जोशी जगदीश जाम्भेकर हर्षद शाह विभाष शर्मा नीतीश भरद्वाज संदीप ओझा पिंटू मिश्रा विजय बौरासी भूपेंद्र केतके अमित चौरसिया विजय यादव राजेश सोलंकी मुकेश माहेश्वरी खुर्शीद मंसूरी नीरज यादव दीपक वानखेडे दीपक छाबड़ा अभिषेक अग्रवाल शहीद कुरैशी दिनेश तंवर लच्छू मिमरोट ओमप्रकाश शर्मा अज्जु यादव शुभाष ठाकुर आज़ाद पठान राकेश निर्मल आनंद दवे मुन्ना अफसर अशोक मिश्रा राज खान संतोष गिरी राजूपाल और कांग्रेसजनो ने ज्ञापन दिया और अंत में आभार अनूप शुक्ला ने माना।
