भीम सेना की महिला नेता सीमा सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज | New India Times

साबिर खान, फिरोजाबाद//लखनऊ (यूपी, NIT:

भीम सेना की महिला नेता सीमा सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज | New India Times

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फिरोजाबाद के एसएसएसपी, डीएसपी को जान मारने की धमकी देने के मामले में बुरी तरह से फंसी उत्तर प्रदेश महिला भीम सेना की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को फिरोजाबाद जिला सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया है। गुरूवार को सीमा सिंह के एडवोकेट गिरीश और सरकारी वकील के बीच लगभग एक घंटा तक चली बहस के बाद न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है।

सीमा सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है। पिछले कई दिनों से उनकी गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा दे रही हैं। उनकी तलाश में पुलिस मेरठ, दिल्ली और गुरुग्राम में छापेमारी कर चुकी है लेकिन सीमा सिंह इनमें से किसी भी शहर में नहीं मिलीं। भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर का कहना कि वे इलाहबाद हाईकोर्ट में अपील दायर करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.