गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए करते थे मोबाइल लूट, 4 लाख के मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए करते थे मोबाइल लूट, 4 लाख के मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद | New India Times

ऊंचे शौक और गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के चक्कर में दो युवक जेल पहुंच गए।

जयशंकर सिंह थाना प्रभारी रोजा के नेतृत्व में उ0 नि0 हरकेश सिंह, हेड कांस्टेबल विजय प्रताप सिंह, मोहसिन उस्मानी, विजय चौधरी, दीपक गुप्ता आदि पुलिस टीम ने 29 सितंबर की शाम को दो लोगों को सीतापुर रोड पर स्थित टेढ़ी पुलिया पर चोरी व लूट के मोबाइल लेकर गांव में बेचने जा रहे सर्वेश मौर्य निवासी सिसवा गांव थाना रोजा उसका साथी इलियास निवासी बारादरी ईदगाह के पास थाना सदर बाजार को गिरफ्तार किया जिनके पास से 29 चोरी व लूट के मोबाइल फोन बरामद किए, दोनों लोगों को पुलिस ने जेल भेजा।

पूछताछ में पुलिस को आरोपियों ने बताया है कि व नशा व अय्याशी के आदि हैं जिसके चलते खर्च पूरे करने के लिए जनपद शाहजहांपुर व आसपास के अन्य जिलों तथा दिल्ली व हरियाणा में मोबाइल फोन चोरी-लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं. मोबाइल लूट में लोग मुकदमा दर्ज नहीं कराते हैं और हम लोग गांव में अनपढ़ गरीब लोगों को आधे रेटों में बेच देते हैं क्योंकि यह गांव का आदमी सीधा-साधा होता है इसलिए व ज्यादा पूछताछ नहीं करता और लालच में सस्ते दाम में फोन खरीद लेता है. ऊंचे शौक पूरे करने के लिए चोरी व लूट की घटना करते हैं तथा गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए महीने में 6,7 मोबाइल फोन बेच कर खर्च पूरा करते हैं।

संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि थाना रोजा पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी व लूट के 29 मोबाइल बरामद हुए हैं जिनकी कीमत लगभग 4 लाख रूपये है. सर्विसलांस की मदद से मोबाइल के मालिकों की तलाश कर उनको सौंपा जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.