ग्राम पंचायत बारहा में 'आजादी का अमृत महोत्सव' का हुआ आयोजन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत बारहा में 'आजादी का अमृत महोत्सव' का हुआ आयोजन | New India Times

आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत जनपद पंचायत देवरी में ग्राम पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. जनपद पंचायत देवरी के सीईओ देवेंद्र जैन एवं ब्लाक समन्वयक एच.के. सेधिया के निर्देशन में सभी ग्राम पंचायत में 15 सितम्बर 2021 से 2 अक्टूबर 2021 तक स्वच्छता ही सेवा, सत्याग्रह सेस्वच्छता, स्वच्छता संवाद, स्थायित्व से सुजलाम अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं घरों से निकलने वाले गंदे पानी के निपटान हेतु सोकपिट, बनाने, जल संरछण हेतु हेंडपम्प रीचार्ज पिट सामुदायिक नाडेप निर्माण, निर्माण, गोबर के निपटान हेतु कम्पोस्ट पिट, वर्मी कम्पोस्ट बनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है. राज्य शासन के निर्देश अनुसार दिनांक 25 सितम्बर को ग्राम पंचायत बारहा में स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया एवं सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किए जाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया ग्राम वासियों को ग्राम को गंदगी मुक्त करने हेतु हर दिन दो डस्टबिन का नारा दिया गया ग्राम के लोगों को सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग रखने हेतु प्रेरित किया गया कार्यक्रम में जसवंत सोनी सरपंच, सचिव केशव यादव, महेंद्र उपाध्याय, आशीष यादव, रीतेश राय, आशीष राय, कोमल जगदीश राय, बैजन्ती आंगनबाडी सुलोचना, सहयोगी कमला कुर्मी, आशा मालती, आशा लीलाराय, गुड्डा राय एवं शिछ्कीय स्टॉफ आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.