तलैया थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश को पुलिस ने लगभग सवा किलो ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

तलैया थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश को पुलिस ने लगभग सवा किलो ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार | New India Times

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराधियों के नियंत्रण एवं धरपकड एवं मादक पदार्थ के विक्रय व रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारत्मय में 24 सितंबर 2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की इतवारा क्षेत्र में लंबे-लंबे बाल वाला बदमाश जो की मछली मार्केट पुलिया के पास एक थैली में मादक पदार्थ को पुडिया निकाल-निकाल कर बेच रहा है, जिसकी सूचना लगातार मिल रही थी. मुखबिर की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली संभाग श्रीमती बिट्टु शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी तलैया डीपी सिंह, अंसारुल हक खान, सउनि शैलेन्द्र,शोभाराम, प्रआर उमेश, आर-मोनु, शैलेन्द्र, सुदीप, देवल्लन, मनोज की दो टीमें तैयार कर सूचना की तस्दीक एवं दबीश देने हेतु रवाना किया गया. मुखबिर की सूचना सही पाये जाने पर बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे टीमों द्वारा घेराबंदी कर पकडा जिसके कब्जे से एक काली पालिथीन में 15-20 गान्जे की पुडिया सहित लगभग सवा किलो गांजा सहित पकडा जिसकी कीमत 15,000 रुपये- बताई गई है।

बदमाश से नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रदीप कुचबंदिया पिता गरीबदास कुचबंदिया उम्र 30 साल निवासी तिलक मार्केट इतवारा तलैया भोपाल बताया. मौके पर समक्ष गवाहान तलाशी ली गई जिसके कब्जे से गाँजे की पुडिया सहित कुल गाँजा 01 किलो 100 ग्राम सहित जप्त किया गया. अवैध मादक पदार्थ होने से मौके पर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को अभिरक्षा में लाये जिनके विरुद्ध प्रकरण धारा 8/20 NDPS एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गांजा के संबंध में शातिर बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

आपराधिक रिकार्डः- आरोपी थाना तलैया का कुख्यात बदमाश है इसके विरुद्ध अप क्रः- 305/17 धारा 34 आबकारी एक्ट,अप क्रः-355/19 धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि,अप.क्रः-663/20 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि,अप.क्र 495/21 धारा 8/20 NDPS एक्ट, इस्तागास क्रः- 72/21 धारा 110 जाफौ के कुल आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है।

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी तलैया डीपी सिंह, टुआईसी-अंसारुल हक सउनि शैलेन्द्र, शोभाराम
प्रआरः- उमेश, आर-मोनु, सुदीप, शैलेन्द्र, मनोज, देवल्लन, लक्ष्मण की सरहानीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.