अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में डेंगू एवं मलेरिया जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी श्री अखिलेश दुबे के नेतृत्व में मलेरिया एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा घर घर जाकर लार्वा सर्वे किया गया साथ ही लार्वा प्राप्त घरों में नगर निगम के द्वारा चलानी कार्यवाही भी की गई। इस दौरान टीम के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को समझाया गया, लोगों से पानी नहीं जमा होने दे, गमले का पानी व फिश पॉट का पानी नियमित बदलने के लिए अपील भी की गई। इस के इलावा डेंगू एवं मलेरिया रथ के द्वारा जिंगल के माध्यम से डेंगू और मलेरिया से बचाव के बारे में भी बताया गया।
टीम द्वारा वार्ड – 80 जोन-18 कोलार क्षेत्र में डेंगू, लार्वा सर्वे, मलेरिया और नगर निगम संयुक्त टीम द्वारा 05 घरों में स्पॉट फाइन किया गया एवं वार्ड क्रमांक- 56, वार्ड क्रमांक- 54 में नागरिकों को टीम ने पैम्फलेट्स बांटकर राहगीरों को समझाया और दुकानों व घरों पर पैम्फलेट्स चिपकाए। इस दौरान टीम ने स्कूल शिक्षक व बच्चों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिये साधन उयोग करने हेतु बताया। साथ ही कहा कि बच्चे स्कूल की ड्रेस में फुल आस्तीन के कपड़े जरूर पहने, डेंगू का मच्छर दिन में काटता है।
