वाघारी जिला परिषद गट में 300 सौर लैंप की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से मिले अरविंद चितोड़िया | New India Times

नरेंद्र इंगले, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

वाघारी जिला परिषद गट में 300 सौर लैंप की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से मिले अरविंद चितोड़िया | New India Times

जामनेर तहसील के वाघारी बेटावद जिला परिषद गट के करीब 40 गांवों के लिए 300 सौर लैंप की आवश्यकता है, इसी मांग को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस VJNT सेल के जिला प्रमुख अरविंद चितोड़िया ने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से मुलाकात की है. पवार ने लैंप की मांग को लेकर चितोड़िया को आश्वस्त किया है. विदित हो कि अरविंद अपने पिता बंगालसिंह के मार्गदर्शन में इस जिला परिषद गट में बीते कई सालों से जनता की सेवा में तत्पर हैं. NCP के कोटे से आगामी जि.प. चुनाव में अरविंद की संभावित उम्मीदवारी से आम जनता में खासा उत्साह का माहौल है. वाघारी गट भाजपा का मजबूत किला माना जाता रहा है लेकिन इस गट में विपक्ष ने बिखरी हुई स्थिती में चुनाव लड़े थे जिसके कारण भाजपा को यहां जीत मिलती रही है. अरविंद के नामांकन के माध्यम से अगर विपक्ष एकजुट होकर इस सीट से लड़ता है तो नतीजे NCP के पक्ष में होंगे. जामनेर तहसील में जि.प. की कुल 7 सीटें हैं, पुनर्रचना के बाद 1 सीट कम होगी यानी 6 सीटें रहेंगी. वर्तमान में 7 में से 5 पर भाजपा और 2 पर NCP का कब्जा है. अगले साल जिप के आम चुनाव होने जा रहे हैं. वोटरो की भूमिका को देखते हुए क्षेत्र में NCP के लिए माहौल अच्छा है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article