सुभाष पांडेय, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

ज्वेलर्स का निजी कारखाना चलाने वाले मधुसूदन विश्वनाथ घोष की फ़रियाद पर भाईंदर (पूर्व) की नवघर पुलिस ने क्रिमिनल प्रोसीजर कोड-154 के तहत गुन्हा रजिस्टर क्रमांक, फस्ट पार्ट, 632 / 2021 एवं भादंसं की धारा 381के तहत गुन्हा दर्ज कर महज कुछ घंटों में सीसीटीवी फुटेज एवं सुराग़ के आधार पर आरोपी विश्वनाथ को मालमत्ता हीरे एवं सोने जेवरात के शत-प्रतिशत रिकवरी के साथ जाल बिछाकर मुंबई के मालवणी इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहन पाटिल एवं युवा नेता अभिषेक बाफना ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
राकांपा युवा नेता अभिषेक बाफ़ना ने बताया कि, उसे मुम्बई के ज्वेलरी बाज़ार से उसके साढू भाई नितिन बाफ़ना का फोन आया कि उसने भाईंदर के मधुसूदन घोष को 13 लाख 76 हज़ार रुपये का हीरे एवं सोने का कच्चा माल मेकिंग के लिए दिया था। जिस हीरे एवं सोने के आभूषण को लेकर मधुसूदन के सोने के कारखाने में काम करने वाला कारीगर विश्वनाथ 13 लाख 76 हजार का मालमत्ता लेकर फरार हो गया है। इस खबर के मिलते ही राष्ट्रवादी कांग्रेस युवा नेता अभिषेक बाफ़ना ने मीरा-भाईंदर वसई-विरार के पुलिस आयुक्त सदानंद दाते से संपर्क किया और सारा मामला बताया। पुलिस आयुक्त सदानंद दाते के आदेश के बाद नवघर पुलिस हरक़त में आई और डीसीपी अमित काले व सहायक आयुक्त डॉ. शशिकांत भोसले के मार्गदर्शन में नवघर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद मनोहर देसाई ने उक्त मामले का गुन्हा दर्ज कर क्राइम पीआई प्रकाश म्हसाल के नेतृत्व में मालमत्ता के साथ फरार चोर को पकड़ने के लिए एक पुलिसिया टीम बनाया। जबकि, आरोपी विश्वनाथ कारखानेदार मधुसूदन के पास कोई आईडी, रेसिडेंस प्रूफ नहीं था बावजूद इसके नवघर पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सुरागों के आधार पर नवघर पुलिस स्टेशन में कार्यरत योगेश काले, पुलिस उप-निरीक्षक संदीप ओहल, पुलिस नाईक रविन्द्र भालेराव, एन्नोद्दीन शेख, पुलिस सिपाही संदीप जाधव, यूनुस गिरगावकर, अमितकुमार पाटील ने फरार आरोपी विश्वनाथ को मुम्बई के मलाड स्थित मालवणी इलाके के अंबोजवाड़ी झोपड़पट्टी से शत-प्रतिशत रिकवरी 13 लाख 76 हज़ार हीरे एवं सोने के आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया। नवघर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
