अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

गणपति बप्पा के आगमन को लेकर धुलिया समेत पूरे ज़िले का माहौल गणेश मय हो चुका है। 10 सितंबर शुक्रवार से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू हो गया है। पूरे अंचल में विघहर्ता भगवान श्री गणेश का 10 दिवसीय उत्सव प्रारंभ हो गया। इस दौरान जहां हिंदू परिवारों में मान्यतानुसार विघहर्ता की स्थापना की गई वहीं नगर के कई सामाजिक संगठनों ने भी श्री गणेश की स्थापना की।सरकारी अधिकारियों ने भी अपने व्यस्त दिनचर्या में से समय निकाल कर परिवार समेत बाजार से भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को ढोल-ढमाकों के साथ ले जाया गया। इस क्रम में मालेगांव के कार्यकारी अभियंता विनोद भदाने समेत अनेक अधिकारियों ने श्रीगणेश स्थापना की।
जिले में हर तरफ गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। जगह-जगह खूबसूरत पंडाल बने हैं, मनमोहक और आकर्षक मूर्तियों की स्थापना की गई है। बप्पा की भक्ति में भक्त रमे हुए हैं। एक ओर जहां चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर गणेश जी की प्रतिमा विराजित हुई हैं, वहीं सिटी में घर में गणेश जी विराजित करने का नया ट्रेंड देखा जा रहा है। कई घरों में गणेश जी की मूर्ति को घर में स्थापित किया गया है। बड़े हर्षोल्लास के साथ लोगों में गणेश जी का स्वागत किया। नौ दिनों तक चलने वाले इस पूजा को बड़े उत्साह के साथ लोग मना रहे हैं।
परिवार के लोग बप्पा की सेवा में लीन हैं। घर के बड़े ही नहीं बच्चे भी बप्पा की पूजा पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ कर रहे हैं। गणेश जी का दूसरा नाम विघ्नहर्ता है। घर में गणेश जी की बैठी मूर्ति स्थापित की गई है। लोग घरों में मूर्ति लाकर पूजा कर रहे हैं। वहीं शहर में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था. श्री गणेश स्थापना को लेकर शहर में भीड़ उमड़ी थी, बाजार गुलजार हुए, जमकर भक्तों ने खरीदारी की. पूरे ज़िले में भक्तिमय माहौल हो गया है।
