भाजपा युवा मोर्चा ने जालौर में आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर किया GST का स्वागत | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, जालौर (राजस्थान ), NIT; ​भाजपा युवा मोर्चा ने जालौर में आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर किया GST का स्वागत | New India Timesभाजयुमो जालौर नगर महामंत्री भीखाराम प्रजापत ने NIT संवाददाता को बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिंगलाज चारण के निर्देशानुसार केंद्र सरकार द्वारा भारत के अच्छे भविष्य के लिए GST लागू होने की  ख़ुशी में राहुल जाट जिला मंत्री  के नेतृत्व में जालौर विवेकानन्द स्मॄति चिन्ह हॉस्पिटल सर्किल पर  भाजयुमो द्वारा आतिशबाजी और मिठाई बांटकर इस देशहित में लिए गए फैसले का भारत माता व वन्दे मातरम और भारत देश में एक टैक्स के जय कारों के साथ  स्वागत किया गया।​भाजपा युवा मोर्चा ने जालौर में आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर किया GST का स्वागत | New India Timesइस स्वागत कार्यक्रम में भाजयुमो जिला मंत्री दिलीप भट्ट, विजय व्यास, ओबीसी जिला अध्यक्ष ललित महावर, भाजपा नगर अध्यक्ष ओबाराम देवासी, रेखा माली भाजयुमो , किशन सुँदेशा ,दिनेश बारोट, टिकम माली , जालम गुजर, गोविंद गुजर ओमप्रकाश पार्षद  गौपाराम प्रजापति, राणपुरी गोस्वामी, दिनेश सोनी,  दिलीप माली , धन्पत मूथा, जगदीश, हीरा भंडारी,    मुश्ताक नील्गर, जालाराम देवासी, बादल बारोट सहित भाजयुमो नगर मंडल के कार्यकता व भाजपा  और अल्पसंख्यक भाजपा के  कार्यकर्ता मौजूद थे।सभी ने जी एस टी लागु होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सकारात्मक नीतियों से देश प्रगति पथरपर तीव्र गति से गतिमान हो रहा है और आम जन लाभान्वित हो रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article