यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संबंध में जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में नामांकन वृद्धि एवं ठहराव, आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का ठहराव एवं गुणवत्ता, स्माइल कार्यक्रम, अंग्रेजी माध्यम के राजकीय विद्यालयों का संचालन एवं इनका क्रियान्वयन, शतप्रतिशत अनामांकित, ड्रॉप आउट बच्चों का नामांकन करना एवं शतप्रतिशत नामांकन वाली पंचायतों को उजियारी पंचायत घोषित करना, ग्रामीण विकास द्वारा स्वयं सहायता समूह के स्वयं सेवकों को एफ एल एन (फाउण्डेशनल लिटरेसी एवं न्यूमिरेसी) कौशल प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण, खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा एनसीसी, एनएसएस एवं नहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवकों का एफएलएन कौशल विकसित करना, साक्षरता एवं सत्त शिक्षा विभाग द्वारा ड्रॉपआउट को कम करने के प्रयास, महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ड्रॉपआउट को कम करने के लिए एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा ड्रॉपआउट को कम करने के प्रयास, पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (पीईईओ) का सुदृढीकरण पर विचार पर चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि ड्रॉपआउट बच्चों को जोड़ने हेतु अभिभावकों से समझाइश करवाई जाए। खेल मैदान के प्रस्ताव के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए।पालनहार योजना के चिन्हीकरण कर पात्र लाभार्थियों को जोड़ने की कार्यवाही के संबंध में समाज कल्याण अधिकारी विश्वदेव पांडे को निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान, एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर, एसडीएम भारती भारद्वाज, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अरविंद शर्मा, प्रारंभिक केदार गिरी, सीबीईओ दामोदर लाल मीणा, डाइट प्रधानाचार्य महेश मंगल, डीडी आईसीडीएस भूपेश गर्ग, शिक्षा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.
