पुलिस लाइन के सरकारी आवास से बैंकिंग ऑफिसर तक: कु. शिवानी जालवान बनीं इंडियन बैंक की प्रोबेशनरी ऑफिसर | New India Times

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

रायसेन जिले के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि जिले की होनहार बेटी कु. शिवानी जालवान ने वर्ष 2025 में आईबीपीएस (IBPS) द्वारा आयोजित बैंकिंग परीक्षा में प्रथम प्रयास में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए परिवीक्षाधीन अधिकारी (PO) पद पर चयन प्राप्त किया है। चयन के पश्चात उन्हें इंडियन बैंक आवंटित हुआ है, जहाँ उनका प्रशिक्षण मुंबई स्थित इंडियन बैंक ट्रेनिंग सेंटर में होगा।

सीमित संसाधनों के बावजूद मजबूत हौसलों के साथ आगे बढ़ते हुए कु. शिवानी जालवान ने पुलिस लाइन स्थित शासकीय आवास में रहकर अनुशासित दिनचर्या और आत्म-अध्ययन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि सच्ची लगन, निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

कु. शिवानी जालवान के पिता श्री सतीश जालवान पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक (सउनि) के पद पर थाना देवनगर में पदस्थ हैं। शिवानी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता श्रीमती किरण जालवान, पिता सतीश जालवान एवं भाई दीपेश जालवान को देते हुए कहा कि परिवार के सहयोग, प्रेरणा और मार्गदर्शन ने उन्हें हर कठिन मोड़ पर संबल दिया।

इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। जिलेभर से कु. शिवानी जालवान को बधाइयाँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। क्षेत्रवासियों ने भी उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि शिवानी की कहानी संघर्ष से सफलता तक की एक प्रेरणादायक मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की राह दिखाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article