रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला अंचल में कोरोना महामारी की तीसरी लहर से सुरक्षा को लेकर शासन प्रशासन की मेहनत रंग लाने लगी है। नगर के चार वैक्सीनेशन सेंटर के साथ ग्रामीण अंचल में बनाये गए 40 केंद्रों पर लोगों को टीका लगवाने के लिए इंतज़ार करते देखा गया। स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर ज्यादा सजग नजर आया. बीएमओ अनिल राठौड़ ने बताया की थांदला सहित पूरे अंचल के 40 टीकाकरण केंद्रों पर 400 के करीब स्वास्थ्यकर्मी, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की टीम कार्य कर रही है. सामजिक संगठन भी इसे लेकर जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।
स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने टीका लगवाने आने वालें लोगों के लिए नाश्ता-पानी का इंतज़ाम तो नहीं किया लेकीन इस कार्य में लगे सभी स्वास्थ्यकर्मियों को भी नगर परिषद द्वारा नाश्ता-पानी की व्यवस्था की गई।

थांदला परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष समर्थ (गोलू) उपाध्याय, पार्षद पीटर बबेरिया, रोहित बैरागी, भारतीय प्रेस आयोग मध्यप्रदेश प्रभारी पवन नाहर, जनप्रतिनिधियों ने ग्राम खजूरी व वागड़िया फलिया टीकाकरण केंद्र पहुँच कर वैक्सीन की स्थिति का जायजा लिया व जनता से बात करते हुए उन्हें अपने आसपास के अन्य लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने की बात कहते हुए दूसरे डोज के लिए भी जागरूक रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी टीकाकरण के लिए आये लोगों का धन्यवाद भी किया। कोरोना पोजेटिव होने की वजह से लम्बे समय से पहला डोज नहीं लगवा सके समाजसेवी पत्रकार पवन नाहर, रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, राजेश डामोर, अविनाश गिरी, जावेदशेरान आद पत्रकारों ने भी थान्दला के वागड़िया फ़लिया केंद्र पर अपना पहला डोज लगवाया।
