शेराराम के साथ हुए अन्याय की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो करेंगे आन्दोलन: जयवीर गोदारा | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​​शेराराम के साथ हुए अन्याय की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो करेंगे आन्दोलन: जयवीर गोदारा | New India Timesमरू प्रदेश निर्माण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर गोदारा ने प्रदेश के गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज कर बीकानेर के शेराराम जाट के साथ हुए 420 के मामले की जांच किसी निष्पक्ष अधिकारी से करवाने की मांग की है।

गोदारा ने बताया की शेरा राम जाट चौधरी कॉलोनी निवासी एक गरीब इंसान है और वो हेल्पेज इंडिया नाम के एन जी ओ में काम करता था, और उसका पी एफ और जो भी बकाया राशी थी, उस बकाया राशि को गोरधन चौधरी ने एक दो लोगों के साथ मिलकर शेरा राम (अनपढ़) से खाली चेकों पर साइन करवाकर उठा लिया और शेरा राम द्वारा अपने पैसे मांगने पर मार पीट की और एक फर्जी मुकदमा पुलिस से सांठ गांठ कर कोटगेट थाने में धारा 382 के तहत दर्ज करवा दिया। अब लगातार पुलिस शेराराम और उसके परिवार को प्रताड़ित कर रही है। शेराराम द्वारा दर्ज मुकदमा 9-8-16 (244/2016) धारा 420,467,468,471,406 की जांच नहीं कर एक गरीब के साथ अन्याय कर रही है, जबकी शेरा राम द्वारा आरोपियों के खिलाफ पूरे सबूत पुलिस को उपलब्ध करवाने के बाद भी पुलिस आरोपी की राजनैतिक पहुंच के कारण एक गरीब के साथ अन्याय कर रही है।​शेराराम के साथ हुए अन्याय की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो करेंगे आन्दोलन: जयवीर गोदारा | New India Timesगोदारा ने गृहमंत्री से मांग करते कहा की पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाकर शेराराम को न्याय दिलाया जाये नहीं तो मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा आन्दोलन करेगा। वहीं शेरा राम जाट की पत्नी सुमित्रा देवी ने कहा अगर हमारे साथ न्याय नहीं हुआ तो में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आगे आमरण अनशन पर बैठ जाऊंगी क्योंकि बार बार पुलिस हमें परेशान कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article