सचिव व रोजगार सहायक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

सचिव व रोजगार सहायक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण हेतु सचिव जितेंद्र ताड व रोजगार सहायक अमरसिंह डोडवे पंचायत भवन खिड़क्याकला में पहुंचे तभी भुवान व रमेश निवासी खिडकिया खुर्द 8-10 हथियारबंद साथियों के साथ पंचायत भवन में दाखिल हुए तथा सचिव व ग्राम रोजगार सहायक को अपशब्दों का प्रयोग किया साथ ही गाली-गलौज की गई और सचिव व रोजगार सहायक के साथ मारपीट की कि ध्वजारोहण करने क्यों आये? भुवान ने रोजगार सहायक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने रोजगार सहायक की जान बचाई। दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई। अपनी जान को खतरे में देखते हुए भयभीत हैं क्योंकि भुवान आदतन अपराधी है।
यह सब देखते हुए सचिव संगठन द्वारा जनपद पंचायत सीईओ व थाना प्रभारी तिरला को ज्ञापन सौंपा कर अपराधियों पर कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है।

By nit