क्या शिवराज सरकार तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ करेगी कार्यवाही: विधायक आरिफ मसूद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

क्या शिवराज सरकार तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ करेगी कार्यवाही: विधायक आरिफ मसूद | New India Times

मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालयों पर नेताओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय भाजपा के झण्डे को राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर बांध कर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किये जाने के विरोध में सोमवार को विधायक आरिफ मसूद ने गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरना देकर भाजपा नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

क्या शिवराज सरकार तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ करेगी कार्यवाही: विधायक आरिफ मसूद | New India Times

इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने निंदा करते हुए कहा कि आज पुनः बीजेपी ने राष्ट्रध्वज का अपमान किया। क्या प्रदेश की शिवराज सरकार तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करेगी? भोपाल के दीनदयाल परिसर कार्यालय पर तिरंगे से ऊंचा बीजेपी का झंडा लगाया वहीं आगर मालवा जिले के बीजेपी कार्यालय पर भी तिरंगे से ऊंचा बीजेपी का झंडा लगाया गया जो कि तिरंगे का अपमान है, इस कृत्य से करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान को चोट पहुंची है।

क्या शिवराज सरकार तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ करेगी कार्यवाही: विधायक आरिफ मसूद | New India Times

विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि भारतीय ध्वज संहिता 2002 के तहत किसी दूसरे झंडे को राष्ट्रीय ध्वज के बराबर ऊंचाई या उससे ऊपर नहीं फेहरा सकते। आर.एस.एस ने 70 साल अपने कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फेहराया। इस झण्डे के सम्मान के लिए लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने गोली खाने के बाद भी राष्ट्रीय ध्वज को अपने सीनों से चिमटाए रखा वहीं हमारी भारतीय सेना इस झण्डे के सम्मान में सरहदों पर 24 घण्टें तैनात रहकर देश की हिफाज़त कर रही है लेकिन भाजपा देश के तिरंगे का अपमान करने पर तुली हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.