पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र) NIT:

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की तृतीय पुण्यतिथि पर स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर भाजपा नगर मंडल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

उपस्तिथ वक्ताओं द्वारा अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत के तीन बार के प्रधानमंत्री थे। वे पहले 16 मई से 1 जून 1996 तक, तथा फिर 1998 मे और फिर 19 मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे हिंदी कवि , पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। श्रद्धांजलि पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव , विष्णु प्रसाद शर्मा , ओमी हुडिया , संजय जैन , सुधीर तिवारी , दीपेश जैन , विशेष चौरसिया , नितेश राजपूत , रानू रसेला , अंकुर रघुवंशी, राहुल अमूले , रोहित मिश्रा , सहरीन , प्रतीक साकेत , पूर्व अन्त्योदय अध्यक्ष विवेक चन्द्रवंशी , पार्षद रूपेश विश्वकर्मा, शरद कुरोलिया , महामंत्री मेषलाल चंचल ,सहित नगर मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.