कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले बेसहारा बच्चों की शिक्षा पूरी कराने के लिए नोबल पब्लिक स्कूल ने उठाया बीड़ा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले बेसहारा बच्चों की शिक्षा पूरी कराने के लिए नोबल पब्लिक स्कूल ने उठाया बीड़ा | New India Times

कोरोना महामारी ने जहां लोगों की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बिगाड़ दी है वहीं बच्चों की पढ़ाई भी इससे बुरी तरह से प्रभावित हुई है। ऐसे में रंभा नगर स्थित नोबल पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष अशफाक उर रहमान ने
कोरोना महामारी में अपने माता पिता को खोने वाले बेसहारा बच्चों की शिक्षा पूरी करवाने के लिए एक अहम ज़िम्मेदारी उठाई है। उनका कहना है कि जो बच्चे बेसहारा हो गऐ हैं उनके पढ़ाई की ज़िम्मेदारी हमारी संस्था द्वारा ली जायेगी। हमारे संस्था द्वारा ऐसे बच्चों की जानकारी जुटाई जा रही है, अगर आप के पास भी ऐसे बच्चों की जानकारी हो तो आप संस्था के फोन नम्बर 0755-4273336/ 9329993336/7224054318 पर भेजें ताकि हम ऐसे बच्चों की मदद कर सकें। उनका यह भी कहना है कि इस वर्ष नर्सरी से 8वीं तक एडमिशन मुफ्त में लिया जायगा। इस के इलावा 5 वीं से 8 वीं क्लास तक स्कॉलरशिप के आधार पर एडमिशन लिया जाएगा साथ ही साथ सालाना ट्यूशन फीस में 50 फीसद तक छूट भी दी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.