बाढ़ पीड़ितों के लिए शिवसेना चला रही है राहत अभियान | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बाढ़ पीड़ितों के लिए शिवसेना चला रही है राहत अभियान | New India Times

बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में गंभीर संकट पैदा कर दिया है और कई नागरिकों के बेघर होना पड़ा है. पीड़ितों की मदद के लिए शिवसेना पदाधिकारियों ने मंगलवार को भुसावल में राहत अभियान चलाया. एकत्रित धनराशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी जाएगी. दोपहर को पदाधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अभिवादन किया और राहत अभियान शुरू किया गया. शहर के मॉडर्न रोड, सराफ बाजार, वसंत टॉकीज रोड, यावल रोड, गांधी प्रतिमा के बीच से होते हुए मदद की अपील की गई. इस अवसर पर दुकानदारों, व्यापारियों, ठेला मालिकों से राहत राशि जुटाई गई. जमा की गई राशि तहसीलदार के पास जमा करा दी जाएगी.

इस अवसर पर शिवसेना के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश कापड़े, नगर प्रमुख नीलेश महाजन, शेख इलियास सर, नगरसेवक मुकेश गुंजाल, उपशहरप्रमुख राकेश खरारे, शिवभोजन केंद्र के निदेशक उमाकांत शर्मा, विभाग प्रमुख अरुण सालुंखे, जाकिर पेंटर, धीरज वाधोंकर, शिवाजी दाभाडे, हिंगाने, समीर तडवी और अन्य शिवसैनिक उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.