ईद के दिन बिजली रही गुल, आजाद नगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

ईद के दिन बिजली रही गुल, आजाद नगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग | New India Times

भुसावल शहर में बुधवार को ईद उल अज़हा यानी बकरा ईद का पवित्र पर्व होने के बावजूद भी जामनेर रोड, अष्टभुजा मंदिर परिसर, शनि मंदिर वार्ड, काजी प्लॉट, पापा नगर, जाम मोहल्ला, कुरेशी मोहल्ला, नेमाड़े कॉलोनी, पटेल कॉलोनी, पाटील माला, दत्ता नगर, विवेकानंद नगर, डॉ तडेले कॉलोनी, मिल्लत नगर, उस्मानिया कॉलोनी, ग्रीन पार्क, मोहम्मदी नगर सहित खड़का रोड के सभी इलाको में बिजली गुल थी. क्षेत्र के नागरिकों ने महावितण के दफ्तर में दोहपर से कई फोन किए लेकिन फोन आऊट ऑफ कवरेज की सदा सुना रहा था. शाम को मुख्य बिजली अभियंता प्रदीप गरुड से संपर्क किया तब पता चला कि मुख्य सप्लाई में फॉल्ट के कारण बिजली बाधित थी जिसका मरमत का काम युद्धस्तर पर शुरू था और बताया गया की और दो घंटे लग सकते है.
दोहपर एक बजे से बिजली शाम तक बाधित रही.

जला ट्रांसफार्मर, गुल हुई बिजली

ईद के दिन बिजली रही गुल, आजाद नगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग | New India Times

उधर आजाद नगर स्थित मुस्लिम कबरस्थान के पास मंगलवार रात साढ़े आठ बजे अचानक से ट्रांसफार्मर से पहले धुआं निकलना शुरू हुवा फिर कुछ देर में देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगी. मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने से वहाँ के मकामी लोग तुरंत भागने लागे क्यो की ट्रांसफार्मर की अंदर की केबल्स पूरी तरह से जल रही थी और आज के शोले ऊपर की तरह जा रहे थे. ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र की बिजली कई घंटे तक गुल रही. बिजली विभाग  के कर्मचारियों को फोन कर बुलाया गया और कोई बड़ा हादसा होने से मौके पर ही बचा लिया गया. आग के कारण का पता नही लगाया जा सका लेकिन क्षेत्र के लोगो का कहना है की अपनी क्षमता से जायदा कनेक्शंस इस ट्रांसफार्मर पर लगाए गए है इस लिए आए दिन ऐसे हादसे या फेस का चले जाने की घटनाएं होती रहती है. ट्रांसफार्मर पुरानी स्थिति में है. इससे आए दिन इस ट्रांसफार्मर में ओवर लोड के कारण आग लग जाती है. इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. वहीं ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र के लोगों को बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ता है. ट्रांसफार्मर में लगी आग के कारण क्षेत्र के आपूर्ति कई घंटे तक बाधित रही. इससे क्षेत्र के लोग गर्मी से बेहाल रहे बिजली विभाग के कर्मियों का कहना था की बारिश और हवा के चलते ट्रांसफार्मर का दरवाजा खुलने से पानी का रिसाव अंदर होने से शर्ट सर्किट हो गया होगा ऐसे अनुमान लगाया जा रहा है। क्षेत्र के लोगो ने और बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पे काबू पा लिया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.