प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस को एन.एम.एफ.आई. एक्सीलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस को एन.एम.एफ.आई. एक्सीलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित | New India Times

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस को एन.एम.एफ.आई. एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर उनके शुभचिंतकों
में खुशी का माहौल है।
श्री सैयद खालिद कैस को उनके द्वारा पत्रकारिता क्षेत्र में (मीडियोत्थान) किये गये उत्कृष्ट कार्यों, सेवाओं एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए न्यूजपेपर्स एण्ड मैगजीन्स फैडरेशन ऑफ इण्डिया
(पोस्ट- वीरभद्र, ऋषिकेश 249001 देहरादून, उत्तराखण्ड) एवं हिमालय और हिन्दुस्तान एन्टरटेनमेन्ट एण्ड मीडिया नेटवर्क द्वारा एन.एम.एफ.आई. एक्सीलेंस अवार्ड प्रशस्तिपत्र / सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है।
इस सम्मान की घोषणा श्री डॉ. रवि रस्तोगी संस्थापक एवं केन्द्रीय अध्यक्ष एन.एम.एफ.आई.
(चेयरमैन एण्ड चीफ एडिटर- हिमालय और हिन्दुस्तान एण्टरटेनमेन्ट मीडिया नेटवर्क) हिमालय और हिन्दुस्तान ग्रुप ने पोस्ट- वीरभद्र, ऋषिकेश देहरादून, उत्तराखण्ड से की।
श्री क़ैस की मिले इस सम्मान पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के साथियों सहित आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एन्ड सोशल जस्टिस कौंसिल के प्रदेश आशीष बंग, बंटी राठौड़ व अन्य द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया एवं संस्था का भी आभार व्यक्त किया।
मालूम हो कि श्री क़ैस विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित पत्रकारों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत हैं।पिछले साल मुम्बई की एक संस्था द्वारा उनको समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “मदर टेरेसा सम्मान 2020” से भी नवाज़ा जा चुका है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article