अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

सिद्धार्थनगर जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने आज़म खान की रिहाई व फर्जी मुकद्दमे वापस लेने को लेकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी दीपक मीणा को सौंपा। इस अवसर पर सैकड़ों सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और आज़म खान व उनके पुत्र अब्दुल्ला आज़म खान को रिहा करो के नारे लगाए साथ ही फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की।

इस अवसर पर सपा युवजन सभा के उपाध्यक्ष कमाल खान ने बताया कि आजम खान की तबियत ठीक नहीं चल रही है। वह कोविड की चपेट में आ गए थे। उनका पूरा इलाज किये बगैर पुनः जेल में वापस भेज दिया गया। हमारे मुखिया अखिलेश यादव लगातार उनकी रिहाई के लिए संघर्ष कर रहे हैंं। हम सब सपा कार्यकर्ता भी उनकी रिहाई चाहते हैं। अगर उन्हें रिहा नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
