वामित्व योजना की धीमी प्रगति पर कलेक्टर विवेक कुमार नाराज़, पटवारियों को कार्यशैली सुधारने के निर्देश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों एवं पटवारियों की बैठक लेकर स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि स्वामित्व योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है, जिसका क्रियान्वयन अभियान के रूप में किया जा रहा है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी व्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें, ताकि योजना के अंतर्गत अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने पटवारियों से एक-एक कर चर्चा की तथा उनके कार्यों और प्रगति की जानकारी ली। कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और कार्यशैली में सुधार करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के क्रियान्वयन में गंभीरता बरतते हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में रहकर कार्यों की निगरानी करने तथा प्रगति की लगातार समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग और जिम्मेदारीपूर्वक दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बुरहानपुर एवं नेपानगर के एसडीएम सहित राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.